चाय के चक्कर में एक कांड — जब मैंने अपनी ही ट्रेन मिस कर दी


कभी-कभी सफर में ऐसी गलतियाँ हो जाती हैं, जिन्हें याद करके बाद में हंसी आती है।

और कभी-कभी ऐसी गलतियाँ भी होती हैं, जिन्हें याद करके आप खुद से पूछते हैं—

“भाई, तूने ऐसा किया ही क्यों?”

मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

और वजह थी… चाय।


उस दिन मैं मैसूर जाने की तैयारी कर रहा था।

सुबह की ट्रेन थी और मैं काफी आराम से अपनी तैयारी कर रहा था। मेरे लिए सफर शुरू करने से पहले एक कप चाय मिल जाए, तो आधा सफर वहीं से शुरू हो जाता है।

तो मैं चाय बना रहा था और साथ-साथ अपनी ट्रेन की टिकट भी बुक कर रहा था।

चाय बन गई।

टिकट भी बुक हो गई।

मन में आया—

“चाय डन… टिकट डन। अब सब सेट है।”

मुझे लगा अब बस सामान पैक करना है और निकल जाना है।

मैंने पैकिंग की, बैग तैयार किया और निकलने की तैयारी करने लगा।

सब कुछ बिल्कुल ठीक चल रहा था।

कम से कम मुझे तो ऐसा ही लग रहा था।


अब मैं कैब बुक करने वाला था।

पता नहीं क्यों, तभी मेरे दिमाग में आया कि टिकट का एक screenshot ले लेता हूँ।

क्या पता रास्ते में इंटरनेट चले या ना चले।

मैंने फोन निकाला और टिकट खोल ली।

और टिकट देखते ही…

मेरे होश उड़ गए।

कुछ सेकंड तक मैं बस स्क्रीन देखता रहा।

फिर दोबारा देखा।

फिर तीसरी बार देखा।

मुझे लगा था कि मैंने सुबह 8 बजे वाली ट्रेन बुक की है।

लेकिन टिकट में लिखा था—

6:00 AM.

मैंने घड़ी देखी।

साढ़े 6 बज चुके थे।

यानी जिस ट्रेन में मुझे बैठना था…

वह ट्रेन करीब आधे घंटे पहले ही स्टेशन से निकल चुकी थी।

और सबसे मजेदार बात?

टिकट मैंने खुद बुक की थी।

किसी और ने मुझे गलत टिकट नहीं दी थी।

गलती भी मेरी।

ट्रेन भी मेरी।

और उसे मिस करने वाला भी मैं ही।


कुछ देर तक समझ नहीं आया कि अब क्या किया जाए।

मैसूर जाना था।

ट्रेन जा चुकी थी।

प्लान का पहला ही स्टेप फेल हो चुका था।

लेकिन सफर रद्द करने का सवाल ही नहीं था।

तो मैंने जल्दी से ऑटो लिया और स्टेशन की तरफ निकल पड़ा।

स्टेशन पहुंचकर अगली ट्रेन खोजी।

किस्मत थोड़ी मेहरबान थी।

11:30 बजे की ट्रेन मिल गई।

टिकट बुक की।

और आखिरकार मैसूर के लिए निकल पड़ा।


उस दिन मेरा solo trip कुछ इस तरह शुरू हुआ—

बिना किसी बड़े adventure के।

बिना किसी dramatic incident के।

बस…

एक कप चाय और गलत समय की ट्रेन टिकट के साथ।

और उस दिन मुझे एक बहुत जरूरी बात समझ आई—

चाय के साथ compromise नहीं करना चाहिए।

लेकिन…

ट्रेन की timing जरूर दो बार check कर लेनी चाहिए। ☕🚂😂

©Mukeshyasdiary All rights reserved. Not to re-use in any form without author's permission.

Post a Comment

0 Comments